Site icon Dainik Savera Times

FedEx ने हैदराबाद टेक-हब में किया 10 करोड़ डॉलर का निवेश

हैदराबाद: कुरियर सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फेडएक्स एक्सप्रेस ने भारत में कारोबार के उभरते परिदृश्य के मद्देनजर हैदराबाद के टेक-हब में एक प्रौद्योगिकी नवाचार सुविधा पर 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। अमेरिका के फेडएक्स कॉर्प की सहायक कंपनी फेडएक्स एक्सप्रेस दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनियों में शुमार है। कंपनी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने हैदराबाद में अपने पहले एडवांस्ड कैपेबिलिटी कम्युनिटी (एसीसी) का उद्घाटन कर दिया है। इस नयी सुविधा के उद्घाटन समारोह में फेडएक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज सुब्रमण्यम और फेडएक्स एक्सप्रेस के अध्यक्ष और एयरलाइन और इंटरनेशनल के सीईओ रिचर्ड स्मिथ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Exit mobile version