
नई दिल्ली : भारत में कुछ ही हμतों में बहुप्रतीक्षित त्यौहारी सीजन शुरू करने की तैयारी के साथ स्मार्ट बाजार और स्मार्ट सुपरस्टोर 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक ग्राहकों के लिए त्यौहार रैडी सेल ला रहा है। ग्राहक पैक किए गए भोजन की एक विस्तृत शृंखला पर भारी बचत और रोमांचक ऑफर जैसे भारतीय मिठाइयां, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, बासमती चावल, खाद्य तेल, सूखे मेवे, घी जैसे मुख्य खाद्य पदार्थ, घरेलू और व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद, घर की साजसज्जा, घरेलू सामान, सामान और पुरु षों, महिलाओं और बच्चों के परिधान – सब कुछ एक ही छत के नीचे प्राप्त कर सकते हैं।
देश भर में 850+ स्टोर्स के व्यापक नैटवर्क के साथ, ग्राहक आसानी से अपने आसपास अविश्वसनीय ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। त्यौहार रैडी सेल में खरीदार भारतीय मिठाई, बिस्कुट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट, डिटर्जैंट और डिओडोरैंट सहित उत्पादों की विस्तृत शृंखला पर 50% तक की छूट का आनंद ले सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...