Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पारंपरिक हलवा समारोह में शामिल हुईं वित्त मंत्री, बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम शुरू

July 17, 2024

पारंपरिक हलवा समारोह में शामिल हुईं वित्त मंत्री, बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम शुरू

नई दिल्ली: बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का आखिरी चरण माना जाने वाला पारंपरिक हलवा समारोह मंगलवार को हुआ। इसके साथ वित्त वर्ष 2024-25 के बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं और उन्होंने परंपरा के तौर पर हलवा बांटा। यह हर साल होने वाली समारोह है जिसमें हलवा तैयार किया जाता है और बजट की तैयारी में शामिल रहे वित्त मंत्रलय के अधिकारियों और कर्मचारियों को परोसा जाता है। समारोह दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के ‘बेसमैंट’ में आयोजित किया जाता है। यहीं पर प्रिटिंग प्रैस है। वित्त मंत्रलय नार्थ ब्लॉक में ही स्थित है। इसमें वित्त मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए। ’

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें