दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर नीलकंठ मिश्रा, NPCI के एमडी और सीईओ दिलीप असबे के साथ कमोडिटी एंड कैपिटल मार्कीट पार्टिसिपेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सीतारमण ऑफिस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर मीटिंग की जानकारी दी गई। सीपीएआई के प्रतिनिधियों से वित्त मंत्री ने ऐसे समय पर मुलाकात की है, जब बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है और सरकार विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार कम उठा रही है। सीतारमण ने कहा, हम मानते हैं कि देश में और अधिक विदेशी पूंजी आने की जरूरत है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और बैंकों को विदेश से धन जुटाने की अनुमति देना इस कहानी का अंत नहीं है। हम आगे भी और कदम उठाएंगे।
वित्त मंत्री ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर, NPCI के CEO और CPAI के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image posted on June 22, 2026, Union Finance Minister Nirmala Sitharaman meets Executive Director at the World Bank Neelkanth Mishra. (@nsitharamanoffc/X via PTI Photo)(PTI06_22_2026_000185B)
