Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने दिल्ली में केरल के CM Pinarayi Vijayan से मुलाकात की

March 12, 2025

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने दिल्ली में केरल के CM Pinarayi Vijayan से मुलाकात की

Finance Minister Nirmala Sitharaman : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ बैठक की। बता दे कि इस अहम बैठक में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और राष्ट्रीय राजधानी में केरल सरकार के विशेष प्रतिनिधि के वी थॉमस भी मौजूद थे। प्रदेश सरकार ने इसे अनौपचारिक बैठक बताया है।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) शासित केरल और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं, जिनमें आपदा प्रभावित वायनाड के लिए राहत पैकेज और केंद्रीय धन शामिल हैं। बता दे कि यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि केरल ने राज्य में वित्तीय संकट के बीच केंद्र के समक्ष कई मांगें उठाई हैं और एलडीएफ के केंद्र के साथ अच्छे संबंध रखने के इरादे को भी रेखांकित किया है।

केरल में विपक्षी कांग्रेस भी आरोप लगा रही है कि अगले साल राज्य में होने वाले चुनावों से पहले एलडीएफ और भाजपा के बीच मौन सहमति है। सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बैठक की एक तस्वीर साझा की। यह बैठक लगभग 50 मिनट तक चली। बैठक के बारे में विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें