Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्तीय सेवा सचिव ने पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई के तहत नामांकन बढ़ाने को कहा

April 12, 2023

वित्तीय सेवा सचिव ने पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई के तहत नामांकन बढ़ाने को कहा

नयी दिल्ली: वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने सूक्ष्म बीमा योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 10 केंद्रीय मंत्रलयों और विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।इन मंत्रलयों और विभागों में श्रम और रोजगार, आवास और शहरी मामले, कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास शामिल हैं। सूक्ष्म बीमा योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत ‘कवरेज’ को बढ़ावा देने के लिए बुलाई गई इस बैठक में पंचायती राज मंत्रलय, खान मंत्रलय, महिला एवं बाल विकास मंत्रलय, कोयला मंत्रलय, डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बैठक में इन योजनाओं के तहत पंचायत स्तर तक नामांकन बढ़ाने को कहा गया। वित्त मंत्रलय ने बुधवार को बयान में कहा कि इसके लिए तीन महीने तक अभियान चलेगा। अभियान एक अप्रैल से 30 जून, 2023 तक देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। जोशी ने संबंधित मंत्रलयों/विभागों को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य र्किमयों, सफाई कर्मचारियों, खान श्रमिकों, सभी असंगठित मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों, मनरेगा श्रमिकों को दोनों सूक्ष्म बीमा योजनाओं के तहत शामिल करने को कहा है।

ये भी पढ़ें : पंचायती जमीन विवाद में सरपंच के पति पर हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें