Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी टाइड का अगले साल दिसंबर तक 10 लाख एसएमई जोड़ने का लक्ष्य

April 19, 2023

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी टाइड का अगले साल दिसंबर तक 10 लाख एसएमई जोड़ने का लक्ष्य

नयी दिल्ली: लंदन के वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच टाइड की भारत में अगले वर्ष दिसंबर तक 10 लाख लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को जोड़ने की योजना है।कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में एसएमई-केंद्रित प्रमुख वित्तीय मंच टाइड ने दिसंबर, 2022 में भारत में प्रवेश के बाद 50,000 एसएमई जोड़े थे।भारत में मंच की शीघ्र स्वीकार्यता और बाजार क्षमता को देखते हुए टाइड को विश्वास है कि दिसंबर, 2024 तक 10 लाख एसएमई मंच से जुड़ जाएंगे और उसके डिजिटल कारोबार बैंकिंग का लाभ उठाएंगे। बयान के अनुसार, इसी साल मार्च में गूगल प्ले स्टोर पर टाइड के 2.25 लाख ऐप डाउनलोड किए जा चुके थे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में झमाझम बारिश : आमजन खुश, किसान परेशान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें