Site icon Dainik Savera Times

फाइनेंशियल टाइम्स दुष्प्रचार की बेशर्मी पर उतरा: अडानी समूह

अहमदाबाद: अडानी समूह ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन का अखबार फाइनेंशियल टाइम्स और उसके लिए काम करने वाले वैश्विक स्तर पर समूह की प्रतिष्ठा मलिन करने का एक नया प्रयास करने में लगा है और इसके लिए अपनी एक प्रस्तावित रिपोर्ट में पुराने तथा निराधार आरोपों को दोहराने की बेशर्मी पर उतर रहा है। अडानी समूह ने कहा है कि कोयला आयात का मूल्य ऊंचा दिखाने के मामले में समूह के खिलाफ अखबर की एक प्रस्तावित रिपोर्ट में पुराने और निराधार आरोपों को नए और आधे-अधूरे भ्रामक रूप में परोसने की चतुराई करने की कोशिश की जा रही है। समूह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अखबार का यह प्रयास जनहित की आड़ में निहित स्वार्थों को आगे बढ़ाने के उनके बड़े अभियान का हिस्सा है।

समूह ने यहां जारी विज्ञपति में कहा कि अब फाइनेंशियल टाइम्स में लिखने वाला डैन मैक्रम को आगे किया गया है। इसी व्यक्ति ने संगठित अपराध और भ्रष्टाचार पर रिपोर्ट की परियोजना (ओसीसीआरपी) के साथ मिलकर 31 अगस्त 2023 को अडानी समूह के खिलाफ एक झूठी कहानी पेश की थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओसीसीआरपी को अमेरिकी उद्यमी जॉर्ज सोरोस से धन मिलता है जो अडानी समूह के खिलाफ अपनी शत्रुता का भाव पहले प्रकट कर चुका है । आडानी समूह की विज्ञप्ति में कहा गया है कि फाइनेंशियल टाइम्स पहली इस तरह के अपने प्रयास में पहले विफल हो चुका है। वह एक बार फिर कोयले के आयात का मूल्य ऊंचा दिखाने के पुराने और निराधार आरोप को उछाल कर समूह को वित्तीय रूप से अस्थिर करने का नया प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

Exit mobile version