Site icon Dainik Savera Times

फिनटेक कंपनी स्लाइस का नार्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में विलय

नयी दिल्ली: वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी स्लाइस का नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) में विलय हो गया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्लाइस ने बयान में कहा कि इस विलय को भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। स्लाइस के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजन बजाज ने कहा, ‘‘हम इसे एक अत्यधिक समावेशी और जिम्मेदार बैंक बनाने के अवसर के रूप में देखते हैं। इससें बैंक की जोखिम प्रबंधन प्रणाली और कामकाज का संचालन मजबूत होगा।’’

हालांकि, इस विलय के लिए अभी शेयरधारकों के साथ अन्य नियामकीय मंजूरियां ली जानी है। एनईएसएफबी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रूपाली कलिता ने कहा कि स्लाइस के साथ यह गठजोड़ हमारी पहुंच और हमारी सेवाओं का दायरा आगे बढ़ाने में मददगार होगा।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

Exit mobile version