Site icon Dainik Savera Times

India में पहला इंडिया स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन, Foreign Startups भी होंगे शामिल

नई दिल्ली: भारत बुधवार को पहली बार इंडिया स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित कर रहा है जिसमें देश-विदेश के स्टार्ट-अप्स और सिस्टम इंटीग्रेटर्स हिस्सा लेंगे। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को दी।

आईटी राज्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इंडिया स्टैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है जिसे आज दुनिया के देश अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया स्टैक डेवलपर्स का यह पहला सालाना सम्मेलन है जिसका लक्ष्य संपूर्ण भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इंडिया स्टैक का विस्तार करना है।

ये भी पढ़ें: राज्यपाल कटारिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को दिया बढ़ावा

Exit mobile version