Site icon Dainik Savera Times

Fitch ने America की रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ किया

वाशिंगटन: फिच रेंटिग ने अमेरिका सरकार की क्रेडिट रेंटिग (साख) को घटा दिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है जबकि अमेरिका की रेंटिग घटाई गई है। रेंटिग एजेंसी ने संघीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर बढ़ते कर्ज और पिछले दो दशक में कामकाज के संचालन के मानकों में लगातार गिरावट का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। फिच ने अमेरिका सरकार की रेंटिग को एक पायदान घटाकर ट्रिपल ए (एएए) से एए प्लस कर दिया है। हालांकि, यह अब भी निवेश श्रेणी की रेंटिग है। फिच ने कहा कि यह इस स्तर पर सबसे ऊंची संभावित रेंटिग है।

फिच का यह कदम दर्शाता है कि बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण तथा खर्च और करों पर अमेरिका में बार-बार होने वाले गतिरोध के कारण अमेरिकी करदाताओं को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। क्रेडिट रेंटिग में कमी अमेरिका सरकार के लिए कर्ज की लागत बढ़ा सकती है। अमेरिका के इतिहास में यह दूसरा मौका है जबकि जबकि उसकी साख घटाई गई है। इससे पहले 2011 में रेंटिग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने सरकार की ऋण सीमा पर चले लंबे गतिरोध के बाद उसकी एएए रेंटिग को घटा दिया था।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान Tilak Varma के कलाई में लगी गेंद, टूट गया फिटनेस बैंड, बीच मैदान में मचा हड़कंप

Exit mobile version