Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odisha के Biju Patnaik Airport से 2025 से पांच नए गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं 

November 28, 2024

Odisha के Biju Patnaik Airport से 2025 से पांच नए गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं 

भुवनेश्वर: बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 2025 से कम से कम पांच नए गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमानन कंपनी इंडिगो एक जनवरी 2025 से इंदौर के लिए सप्ताह में चार दिन और देहरादून के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान सेवा शुरू करेगी।

भुवनेश्वर से इन उड़ानों का निर्धारित प्रस्थान समय अपराह्न् तीन बजे होगा। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल तीन जनवरी से भुवनेश्वर से लखनऊ तथा जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन और कोचीन के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा अधिकारियों ने चार जनवरी से बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें शुरू करने की भी योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें