Site icon Dainik Savera Times

Flipkart का त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक अस्थायी रोजगार देने का लक्ष्य 

मुंबई: घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक मौसमी (अस्थायी) रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए उसकी आपूर्ति श्रृंखला में ये भर्तियां की जाएंगी।
फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार में स्थानीय किराना आपूर्ति साझेदार और महिलाएं शामिल होंगी। इनमें विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को भी नियोजित किया जाएगा। कंपनी को त्योहारी सत्र से पहले अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
फ्लिपकार्ट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है और इसका भारत के नवाचार और पारिस्थितिकी तंत्र पर असर होता है। इससे लाखों नए ग्राहकों को ई-कॉमर्स की अच्छाई का अनुभव करने का मौका मिलता है। फ्लिपकार्ट टीबीबीडी बिक्री के दौरान शीर्ष ब्रांड के उत्पादों पर छूट देती है।
ये भी पढ़ें : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग
Exit mobile version