Flipkart Big Billion Days Sale : ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने साल की सबसे बड़ी Big Billion Days Sale की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी यह सेल त्योहारी सीज़न में आयोजित की जाएगी और ग्राहकों को शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएँगे। कंपनी ने इस सेल के लिए अपनी वेबसाइट और ऐप पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई है, जिसमें बताया गया है कि इस बार यह सेल पिछले साल से भी बड़ी और खास होगी।
Samsung और Apple के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट
इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण स्मार्टफोन्स होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में लॉन्च हुई सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज़ पर इस बार अब तक की सबसे बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी S25 FE मॉडल को भी इस सेल में कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
So, Flipkart Big Billion Days Sale Landing Page is now live!#BigBillionDays #Flipkart pic.twitter.com/6O8E8m7990
— Himanshu Kansal (@Jazzy4Tech_) August 30, 2025
दूसरी तरफ, Apple प्रेमियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। अगले महीने कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, ऐसे में फ्लिपकार्ट अपनी Big Billion Days Sale में पिछले साल की iPhone 16 सीरीज पर भारी प्राइस कट कर सकता है। इसके साथ ही पुराने मॉडल iPhone 15 और iPhone 14 पर भी आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे ताकि उनका स्टॉक क्लियर किया जा सके।
अन्य ब्रांड्स के बजट और मिड-रेंज फोन भी होंगे सस्ते
सिर्फ Samsung और Apple ही नहीं, बल्कि इस सेल में Motorola, Realme, Infinix, Xiaomi, Tecno जैसे ब्रांड्स के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन भी कम दाम पर खरीदे जा सकेंगे। कंपनी की योजना लेटेस्ट मॉडल्स के साथ-साथ पिछले साल लॉन्च हुए फोन पर भी डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज ऑफर देने की है।
The Big Billion Days are coming! Get ready for the year’s biggest sale on Flipkart. pic.twitter.com/P0OA4HqISO
— Atharv Shah (@AtharvShah19) August 30, 2025
होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी धमाकेदार ऑफर्स
Big Billion Days Sale केवल स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं रहेगी। इस दौरान Smart TV, AC, Fridge, Washing Machine, Kitchen Appliances जैसे प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा। हर साल की तरह इस बार भी इन कैटेगरी में ग्राहकों को बंपर ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
कब से शुरू होगी सेल?
हालाँकि, फ्लिपकार्ट ने अभी तक बिग बिलियन डेज़ सेल की तारीखों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि यह सेल हर साल की तरह दशहरा और दिवाली के आसपास शुरू होगी। यह सेल ग्राहकों के लिए त्योहारी सीज़न में सस्ते दामों पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का एक शानदार मौका साबित होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...