Site icon Dainik Savera Times

Flipkart Freedom Sale : 2 अगस्त से शुरू होगी जबरदस्त सेल… स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स तक पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Freedom Sale 2025 : दिवाली से पहले की सबसे बड़ी सेल के रूप में Flipkart Freedom Sale का आयोजन एक बार फिर से होने जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, एसी, टैबलेट जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेज प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। साथ ही, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और विशेष फ्रीडम डील्स भी इस सेल को खास बनाने जा रहे हैं।

कब से शुरू होगी सेल?

प्लस और VIP यूजर्स के लिए सेल की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। सभी ग्राहकों के लिए यह सेल 2 अगस्त रात 12 बजे से लाइव होगी। फिलहाल कंपनी ने इस सेल की समाप्ति तिथि की घोषणा नहीं की है।

क्या-क्या मिलेगा सस्ते?

फ्रीडम सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य गैजेट्स पर जबरदस्त छूट दी जाएगी। साथ ही, Home & Kitchen उत्पादों पर भी खास ऑफर्स दिए जाएंगे।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स

चुनिंदा बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 15% तक का डिस्काउंट या कैशबैक मिलेगा।
प्लस और VIP मेंबर्स को मिलेगा अतिरिक्त 10% डिस्काउंट।
एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने प्रोडक्ट के बदले नए की खरीद पर बड़ी छूट दी जाएगी।

78 फ्रीडम डील्स का खास ऑफर

78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में Flipkart पर ’78 फ्रीडम डील्स’ की पेशकश की जाएगी। इसमें कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 78% तक की छूट मिलने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।

कौन-कौन से स्मार्टफोन होंगे सस्ते?

पिछली GOAT सेल की तरह इस बार भी मिड से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स की उम्मीद की जा रही है। संभावित डील्स में ये फोन शामिल हो सकते हैं:

–iPhone 16 सीरीज
–Nothing Phone 3a
–Samsung Galaxy S24
–और अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन

Exit mobile version