Site icon Dainik Savera Times

Google Pixel 10 पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत गिरावट, Flipkart Sale में मिला धमाकेदार ऑफर

Google Pixel 10: Flipkart की ईयर-एंड सेल आज से शुरू हो गई है और इस सेल का सबसे बड़ा अट्रैक्शन Google Pixel 10 बन गया है। गूगल के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने बड़ी कटौती कर दी है, जिसके बाद यह फोन अपने लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो गया है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर खरीदार Pixel 10 को बेहद कम दाम में घर ला सकते हैं। यह सेल 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी और इसमें स्मार्टफोन के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की इस सेल में Google Pixel 10 एक बढ़िया डील साबित हो सकता है।

Google Pixel 10 पर मिल रहे शानदार ऑफर

Google Pixel 10 भारत में एक ही वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसे कंपनी ने 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि Flipkart की चल रही सेल में इसकी कीमत घटकर 72,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यदि कोई अन्य बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करता है तो उसे अधिकतम 4,000 रुपये या 5% तक की छूट मिल सकती है।

सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर में है, जहां पुराना फोन लौटाने पर 68,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। अगर आपके पास अच्छा कंडीशन वाला हाई-एंड स्मार्टफोन है, तो आप Pixel 10 को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 10 के प्रमुख फीचर्स

Google Pixel 10 में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का प्रोटेक्शन मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है।

फोन को पॉवर देता है Google का Tensor G5 प्रोसेसर, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 4,970mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिवाइस में फिजिकल सिम और eSIM का विकल्प दिया गया है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन सेंसर, 13MP अल्ट्रा वाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है।

Exit mobile version