Site icon Dainik Savera Times

Flipkart सेल में मचाया धमाल! हजारों रुपये सस्ता हुआ Motorola का ये 5G फोन, जानें फीचर्स और ऑफर्स

Motorola G45 5G : ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक बार फिर से शानदार सेल की शुरुआत हो गई है। 1 जुलाई से 5 जुलाई तक चल रही Big बचत धमाल सेल में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए शानदार मौका है। इस सेल में Motorola G45 5G जैसे दमदार फीचर्स वाले 5G स्मार्टफोन को बेहद किफायती कीमत में घर लाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था और अब इस पर भारी छूट दी जा रही है। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और तगड़े प्रोसेसर के साथ आने वाला यह फोन अब बजट सेगमेंट में उपलब्ध है।

बड़ा डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

Motorola G45 5G को Flipkart पर ₹11,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत ₹14,999 थी। यानी ग्राहक को ₹3,000 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा खरीदारों को 5% का कैशबैक और ₹10,100 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत ₹10,000 से भी कम हो सकती है।

Motorola G45 5G के फीचर्स एक नजर में:

डिस्प्ले: 6.5 इंच HD+ स्क्रीन, 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ
प्रोटेक्शन: कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
रैम और स्टोरेज: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 14 पर आधारित Hello UI

कैमरा सेटअप:

रियर कैमरा: 50MP + 2MP डुअल कैमरा
फ्रंट कैमरा: 16MP सेल्फी कैमरा

बैटरी और चार्जिंग:

बैटरी: 5000mAh
चार्जिंग: 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कनेक्टिविटी फीचर्स:

डुअल सिम सपोर्ट
डुअल बैंड Wi-Fi
ब्लूटूथ
13+ 5G बैंड सपोर्ट

क्या है खास?

अगर आप कम बजट में एक 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सभी शानदार हो तो Motorola G45 5G आपके लिए एक बेहतरीन डील हो सकती है।

Exit mobile version