Motorola Edge 60 Fusion : फ्लिपकार्ट ने Big Billion Days सेल खत्म होने के बाद अपनी दिवाली धमाका सेल की घोषणा कर दी है।बता दें कि इस सेल में Motorola के नए फोन Edge 60 Fusion की कीमत में भारी कटौती की गई है। दरअसल Motorola का यह स्मार्टफोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन दिवाली धमाका सेल में इसे लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर
इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है:
8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज
12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज
फोन का बेस वेरिएंट 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल में इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, अगर कोई ग्राहक अपना पुराना एंड्रॉइड फोन एक्सचेंज करता है, तो कीमत 22,350 रुपये तक कम हो सकती है।
ये भी पढ़े : पंजाब में मौसम का मिजाज बदला, इन राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स
Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ोल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन का बैक प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में स्मार्ट वाटर टच 3.0 और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है।
Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 3D कर्व्ड pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Mediatek Dimensity 7400
स्टोरेज 12GB रैम, 256GB
बैटरी 5500mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 15
फोन Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। Edge 60 Fusion में 5,500mAh की बैटरी लगी है, जो 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है और Google Gemini AI फीचर्स से लैस है।
ये भी पढ़े : पकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर भीषण बम हमला, पटरी से उतरे 6 डिब्बे, 7 लोग घायल
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोन के बैक में 50MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस, IP68 और IP69 रेटिंग जैसी खूबियां भी शामिल हैं।

