Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कूलिंग’ उपकरणों के लिए ‘Flipkart’ की वार्षिक बिक्री 17 अप्रैल से शुरू होगी

April 16, 2024

‘कूलिंग’ उपकरणों के लिए ‘Flipkart’ की वार्षिक बिक्री 17 अप्रैल से शुरू होगी

 

नई दिल्ली: ऑनलाइन बिक्री मंच फ्लिपकार्ट 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ‘कूलिंग’ उपकरणों पर वार्षिक ग्रीष्मकालीन बिक्री आयोजित करेगा। इसमें एयर कंडीशनर (एसी), रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर, पंखे जैसे घरेलू उपकरण किफायती दामों पर बेचे जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ई-वाणिज्य मंच ‘सुपर ‘कूलिंग’ डेज़ 2024’ का छठा संस्करण ला रहा है।

इसमें ग्राहकों को गर्मी से राहत देने के लिए घरेलू उपकरणों को किफायती दामों में बेचा जाएगा। बिक्री को बढ़ावा देने के लिए भुगतान के भी विभिन्न विकल्प पेश किए जाएंगे। बयान के अनुसार, बिना किसी शुल्क के मासिक किस्त, अग्रिम भुगतान, उत्पाद मिलने के बाद भुगतान (कैश आॅन डिलीवरी) और ‘फ्लिपकार्ट पे लेटर ईएमआई’ आदि विकल्प उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें