Site icon Dainik Savera Times

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू बाजरों में उतार-चढ़ाव … मामूली बढ़त के साथ कर रहे हैं कारोबार

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती सत्र में लगभग स्थिर कारोबार किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 56.3 अंक बढक़र 65,453.92 पर पहुंच गया। निफ्टी 14.2 अंक चढक़र 19,556.85 पर रहा। दोनों सूचकांकों को बाद में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा , अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर लाभ में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 456.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

Exit mobile version