Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव,जानिए Sensex और Nifty के हाल

February 27, 2024

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 130 अंक की गिरावट के साथ 72,660.13 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक गिरकर 22,085.65 अंक पर आ गया। बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांक इसकी भरपाई करते हुए मामूली बढ़त पर कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क 10.30 अंक की बढ़त के साथ 72,800.43 पर और निफ्टी 8.85 अंक बढक़र 22,135.60 पर कारोबार कर रहे थे।सेंसेक्स की घाटे में रहने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रहीं। मुनाफे वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज,

विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रहीं। एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई बढ़त में था। अमेरिका का बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 285.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स ने फिर बढ़ाया कच्चे तेल का अनुमान, वजह मध्यपूर्व तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें