Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

February 27, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Fluctuations in Stock Market:  घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती सौदों के बाद इनमें उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 231.97 अंक चढक़र 74,834.09 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 65.75 अंक की बढ़त के साथ 22,613.30 अंक पर रहा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही सूचकांकों में उतार-चढ़ाव का देखने का मिला और वे ऊंच व निचले स्तर के बीच कारोबार करने लगे।

Fluctuations in Stock Market
Fluctuations in Stock Market

नुकसान में रहे ये कंपनियों के शेयर-

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक तेजी में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टेक  महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार-

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें