Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fly91 ने की गोवा से अगत्ती, जलगांव, हैदराबाद के बीच उड़ानें शुरू करने की घोषणा

April 12, 2024

Fly91 ने की गोवा से अगत्ती, जलगांव, हैदराबाद के बीच उड़ानें शुरू करने की घोषणा

 

पणजी: क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 ने ग्रीष्मकालीन मांग में तेजी होने से पहले गुरुवार को घोषणा की कि वह 18 अप्रैल को गोवा से अगत्ती तथा जलगांव के लिए नयी उड़ाने शुरू करेगी। इसका परिचालन केंद्र गोवा है। फ्लाई91 की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह एयरलाइन 18 अप्रैल से गोवा-अगत्ती-गोवा, गोवा-जलगांव-गोवा और हैदराबाद-जलगांव-हैदराबाद के बीच इन नयी उड़ानों परिचालन शुरू करेगी।

उसका कहना है कि अच्छी संभावना वाले इन गंतव्यों का गोवा से सीधा विमान सम्पर्क स्थापित हो जाने से यात्रियों को अच्छी सुविधा होगी। गोवा-अगत्ती (लक्षद्वीप द्वीप समूह) मार्ग पर किराया 4391 रुपये से शुरू होगा। इस मार्ग पर उसकी उड़ान मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को उपब्ध होंगी।गोवा-जलगांव-गोवा और हैदराबाद-जलगांव-हैदराबाद मार्ग की उड़ानें सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होंगी। इन मार्गों पर हवाई किराया 1991 रुपये से शुरू होगा।

फ्लाई91 के प्रबंधनिदेशक एवं मुख्य अधिशासीमनोज चाको ने कहा, “हम भारत के आकर्षक केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को फ्लाई91 के नवीनतम घरेलू गंतव्य के रूप में पेश करते हुए प्रसन्न हैं। इन नई उड़ानों का शुभारंभ हवाई यात्रा पहुंच का विस्तार करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हम एक अग्रणी क्षेत्रीय वाहक के रूप में किफायदी दर पर अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें