Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मस्क के बॉट्स और ट्रोल्स पर नकेल कसते ही एक्स यूजर्स के फॉलोअर्स में आई गिरावट

April 6, 2024

मस्क के बॉट्स और ट्रोल्स पर नकेल कसते ही एक्स यूजर्स के फॉलोअर्स में आई गिरावट

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के फॉलोवर में गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सभी लोगों के जेहन में यह सवाल उठे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, ऐसा एलन मस्क द्वारा बॉट को हटाने की कवायद शुरू किए जाने की वजह से हुआ।यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब स्पैम और पोर्न बॉट्स ने प्लेटफ़ॉर्म पर कब्जा कर लिया है, जिससे यूजर्स भ्रमित हो गए।

एक्स यूजर ने अपने पोस्ट में कहा, “एलन के बॉट और ट्रोल हटाने के बाद मैंने 48 फॉलोअर्स खो दिए – जो कि 0.002 प्रतिशत से कम था।”

मस्क ने घोषणा की थी कि बॉट्स और ट्रोल्स का सिस्टम शुद्धिकरण चल रहा है।

अरबपति ने कहा, “अगर वैध खाते निलंबित कर दिए गए हैं तो कृपया मुझे या एक्स को जवाब दें।”

एक यूजर ने टिप्पणी की: “आज मुझे छोड़कर जाने वाले सैकड़ों बॉट्स के लिए, मैं आपको याद नहीं करूंगा।”

एक्स सेफ्टी अकाउंट ने यह भी पोस्ट किया कि उन्होंने “प्लेटफॉर्म हेरफेर और स्पैम के खिलाफ हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाले खातों को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण, सक्रिय पहल” शुरू की है।

नतीजतन, अब आप फॉलोवर्स की संख्या में तेज गिरावट देख सकते हैं।

एक्स ने इस बारे में साझा नहीं किया है कि प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में कितने बॉट हैं।

2022 में टेस्ला (NASDAQ:TSLA) और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा था कि “हम स्पैम बॉट्स को या तो हरा देंगे या खुद मर जाएंगे”।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें