Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 06 अक्टूबर को को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह गिरता हुआ 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर रहा गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 3.8 अरब कम होकर 586.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 06 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 70.7 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 519.5 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.4 अरब डॉलर की कमी के साथ 42.3 अरब डॉलर पर आ गया।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version