Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार तीन करोड़ डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि कमी होने से 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन करोड़ डॉलर कम होकर 594.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 7.3 अरब डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 53.8 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 527.3 अरब डॉलर पर आ गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 53 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.4 अरब डॉलर हो गया।

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

Exit mobile version