Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 अरब डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.32 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 566.9 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 495.91 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 6.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 41.8 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में आठ करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.42 करोड़ डॉलर कम होकर 5.02 अरब डॉलर पर आ गई।

ये भी पढ़ें: अगर तमिलनाडु में DMK और AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो विजय की पार्टी TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

Exit mobile version