Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 7.3 अरब डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर पर

August 25, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 7.3 अरब डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि कमी होने से 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.3 अरब डॉलर घटकर 594.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.2 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.6 करोड़ डॉलर की की गिरावट लेकर 527.8 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 51.5 करोड़ डॉलर कम होकर 43.8 अरब डॉलर रह गया।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें