Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर से घटकर 734.60 अरब डॉलर पर

October 10, 2026

विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर से घटकर 734.60 अरब डॉलर पर

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 2 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 12.952 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा का भंडार लगातार चौथे सप्ताह कम हुआ है जबकि इसका यह स्तर छह सप्ताह में सबसे कम है। इससे पहले 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 18.343 अरब डॉलर कम होकर 747.557 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 02 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 10.664 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 604.747 अरब डॉलर रह गया। इसमें अमरीकी डॉलर के अलावा यूरो, जापानी येन और ब्रितानी पाउंड भी शामिल होते हैं।

इनके मूल्य का आंकलन डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है। आलोच्य सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 2.288 अरब डॉलर घटकर 106.413 अरब डॉलर रह गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि और विशेष आहरण अधिकार दोनों में 1.5 अरब डॉलर की गिरावट रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें