Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 585.9 अरब डॉलर पर

मुंबई: स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी होने से 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह देशी का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार पांच सप्ताह की गिरावट से उबरकर 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 585.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 17.8 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 519.4 अरब डॉलर रह गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 43.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 7.2 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 17.9 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.9 अरब डॉलर रह गई।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

Exit mobile version