Site icon Dainik Savera Times

विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर बढ़कर 586.1 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में बढ़ोतरी होने से 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर बढ़कर 586.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 2.4 अरब डॉलर घटकर 583.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.3 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 517.5 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 49.9 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 45.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

Exit mobile version