मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार में बढ़ोतरी होने से 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 588.8 अरब डॉलर हो गया जबकि इसके पिछले सप्ताह 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.23 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.99 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 519.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 49.4 करोड़ डॉलर कम होकर 45.7 अरब डॉलर पर आ गया।
ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले
मेष: दिन शुभ रहेगा...