Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.2 अरब डॉलर पर

August 19, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.2 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी होने से 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 99.9 करोड़ डॉलर की बढ़त लेकर 534.4 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर कम होकर 44.3 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की गिरावट लेकर 5.1 अरब डॉलर रह गई।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें