Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष मोहित जोशी होंगे टेक महिंद्रा के नये एमडी एवं सीईओ

March 11, 2023

इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष मोहित जोशी होंगे टेक महिंद्रा के नये एमडी एवं सीईओ

नयी दिल्ली: आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने शनिवार को घोषणा की कि इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष मोहित जोशी उसके प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह सी पी गुरनानी के इस साल 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगे। इससे पहले, जोशी ने इंफोसिस से इस्तीफे की घोषणा की थी। जोशी इंफोसिस में वैश्विक वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा एवं सॉफ्टवेयर व्यवसायों के प्रमुख थे।

टेक महिंद्रा एक बयान में कहा, ‘‘सी पी गुरनानी 19 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बाद मोहित एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभालेंगे। वह इस तारीख से पहले टेक महिंद्रा के साथ जुड़ेंगे, ताकि उन्हें इस बदलाव के अनुकूल खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।’’

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें