Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

SBI के पूर्व प्रमुख Rajnish Kumar मास्टरकार्ड इंडिया के चेयरमैन नियुक्त

September 14, 2023

SBI के पूर्व प्रमुख Rajnish Kumar मास्टरकार्ड इंडिया के चेयरमैन नियुक्त

नयी दिल्ली : मास्टरकार्ड इंडिया ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को अपना गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कुमार मास्टरकार्ड की दक्षिण एशियाई कार्यकारी नेतृत्व टीम का मार्गदर्शन करेंगे। इसके प्रमुख गौतम अग्रवाल हैं।

मास्टरकार्ड के एशिया प्रशांत के अध्यक्ष अरी सरकार ने कहा कि कुमार घरेलू स्तर पर विस्तार करने के प्रयासों में स्थानीय नेतृत्व टीम के साथ काम करेंगे। वह भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए मास्टरकार्ड की प्रतिबद्धता को बल देंगे।

वहीं कुमार ने कहा कि साझेदारी तथा समावेशी वृद्धि के जरिये समृद्धि लाने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ मास्टरकार्ड के पास भारत के जीवंत भुगतान प्रौद्योगिकी परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देने की प्रौद्योगिकी, क्षमता और संसाधन हैं।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें