Site icon Dainik Savera Times

पूर्व दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन BIF की Chairperson बनीं

नई दिल्ली: ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) ने सोमवार को बताया कि पूर्व दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन को तत्काल प्रभाव से उद्योग निकाय का चेयरपर्सन बनाया गया है। बीआईएफ के एक बयान के मुताबिक सुंदरराजन भारत में किफायती ब्रॉडबैंड के प्रसार और उपयोग में सुधार के लिए फोरम का मार्गदर्शन करेंगी। सुंदरराजन ने इस्पात, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालयों में सचिव के रूप में काम किया है।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Exit mobile version