Site icon Dainik Savera Times

Foxconn भारत में रोजगार, निवेश दोगुना करने को प्रतिबद्ध

 

नई दिल्ली : आईफोन विनिर्माता एप्पल की आपूर्तिकर्त्ता फॉक्सकॉन ने अगले साल तक भारत में रोजगार, निवेश तथा कारोबार का आकार दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह देश में उसकी सुचारू तथा तीव्र वृद्धि को रेखांकित करता है। कंपनी के एक कार्यकारी ने यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि वी ली ने अपने लिंक्डइन पर लिखा, आपके नेतृत्व में फॉक्सकॉन ने भारत में सुचारू व तीव्र गति से वृद्धि की है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को 73 वर्ष के हो गए। ली ने कहा, हमने भारत में रोजगार, एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) और व्यापार के आकार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version