Rules Changing: हर माह के पहली तारीख को कई नियमों बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे ही सितंबर महीने में आम जनता के पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। पैसे से जुड़े हर बदलाव आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालता है। अब वो चाहे फ्री आधार अपडेट हो या स्पेशल FD स्कीम में पैसे लगाने की इतना ही नहीं इसमें क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं। जो आमतौर आपके जेब पर सीधा असर डालते है। आइये जानते है इन बदलावों के बारे मेंजिनकी डेडलाइन आपको याद रखनी जरूरी है।
गैस सिलेंडर की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को सरकार LPG की कीमत में बदलाव करती है। जिसमे कई बार इनकी कीमतें हो जाती तो कई बार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। दरअसल सरकार कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में हर महीने बदलाव करती है। जैसे कि पिछले महीने यानि अगस्त में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, और वही जुलाई में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कमी आई थी। ऐसे में आपको आम जनता को पहले ही LPG सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।
फ्री में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन
आपको बता दे कि UIDAI ने आधार से जुड़ी तमाम डिटेल फ्री में अपडेट कराने की सुविधा को तीन महीने आगे यानी 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर, 2024 कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी इस फ्री सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 14 सितंबर तक अपने आधार को ऑनलाइन अपडेट करना होगा। यदि आप इस तारीख से लेट होते है तो आपको इसके लिए फीस भरनी पड़ेगी। लेकिन आपको सबसे जरुरी बात बता दे कि ये सुविधा केवल केवल ऑनलाइन अपडेट पर ही मौजूद है।
फर्जी कॉलों पर लगाम
फर्जी कॉल और स्पैम मैसेजों बढ़ते जा रहे है जिसके बाद इस पर लगाम कसने के लिए TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक सख्त गाइडलाइन जारी की है। आपको बता दे कि TRAI 1 सितंबर, 2024 से नए नियम पेश कर रहा है। बता दे कि TRAI ने टेलीकॉम कंपनियां से कहा है कि 30 सितंबर तक वो 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस DLT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें। बता दे कि सर्विसेज धीरे-धीरे 30 सितंबर तक ब्लॉकचेन-बेस्ड सिस्टम में शिफ्ट हो जाएंगी। जिसका फयदा आम लोगो को मिलेगा। जिससे सिक्योरिटी में बढ़ोतरी होगी और फर्जी कॉल और स्पैम मैसेजों में कमी आएगी।
ATF और CNG-PNG की दरों में बदलाव
दूसरी तरफ 1 सितंबर, 2024 से ATF और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव होने की उम्मीद है। ऐसे में ये बदलाव ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट पर असर डाल सकते हैं, खास तौर पर हवाई यात्रा के लिए और लॉजिस्टिक खर्चों में बढ़त की वजह से वस्तुओं और सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस सितंबर में महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। यानी अगले महीने से यह 50% से बढ़कर 53% हो सकता है।
ये भी पढ़ें: एस जयशंकर बोले, भारत-न्यूजीलैंड FTA एक ऐतिहासिक कदम

