Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षा मानकों का पालन तय करने के लिए चाय के नमूनों की जांच कर रहा : FSSAI

October 7, 2023

सुरक्षा मानकों का पालन तय करने के लिए चाय के नमूनों की जांच कर रहा : FSSAI
कोलकाता: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) देश के विभिन्न हिस्सों से जुटाए गए चाय के नमूनों का विश्लेषण कर रहा है, ताकि यह तय किया जा सके कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एफएसएसएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जी कमला वर्धन राव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियामक ने देशभर में चाय उद्योग में सर्वेक्षण कराया था और नमूने जमा किए थे।
अब उनमें मौजूद कीटनाशक अवशेषों के स्तर के संबंध में विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ह्लचाय उद्योग के संबंध में हमने सर्वेक्षण कराया और अब वहां से लिए गए नमूनों का विश्लेषण कर रहे हैं। हम अपने निष्कर्ष उद्योग को बताएंगे। राव ने कहा कि एफएसएसएआई उत्पादकों, निर्माताओं, व्यापारियों और चाय उत्पादन से लेकर बिक्री तक आपूर्ति श्रृंखला में शामिल सभी लोगों को प्रशिक्षित करेगा।
उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई ने इस प्रयास में ‘चाय बोर्ड’ से भी सहयोग और समर्थन मांगा है। राव ने शनिवार को चाय बोर्ड के अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियामक ने चाय नीलामी केंद्रों पर परीक्षण कार्यक्रम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियामक अस्थायी जांच प्रयोगशालाओं की संख्या भी बढ़ा रहा है। फिलहाल इनकी संख्या 220 है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें