Site icon Dainik Savera Times

फुजीफिल्म ने भारतीय बाजार में पेश किए ऑफिस प्रिंटर

नयी दिल्ली: जापानी कंपनी फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन ने भारत में उच्च वृद्धि संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को ऑफिस प्रिंटर कारोबार में कदम रखने का ऐलान किया।

फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष मसात्सुगू नाइतो ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी ने भारत के सरकारी कार्यालयों को अपने ंिपट्रर उत्पादों के प्रमुख ग्राहक के तौर पर चिह्न्ति किया है। भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी के परिचालन का 15वां देश है।

नाइतो ने भारतीय बाजार में फुजीफिल्म के एपियोस शृंखला के ए3 ऑफिस प्रिंटर को पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को देखते हुए इसके बाजार में काफी संभावनाएं मौजूद हैं और यह सभी उद्योगों के लिए आकर्षक जगह बन चुका है।

उन्होंने कहा कि फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन ने छोटे एवं मझोले कारोबार के अलावा सरकारी दफ्तरों को अपने प्रिंटर के ग्राहक के तौर पर चिह्न्ति किया है। हालांकि, उन्होंने बिक्री लक्षय़ के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इस मौके पर फुजीफिल्म इंडिया के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा ने कहा कि ऑफिस प्रिंटर की पेशकश से कंपनी के कुल पोर्टफोलियो में मजबूती आएगी और यह मौजूदा कारोबार के लिए मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Exit mobile version