Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में ऑफिस प्रिंटर बिजनेस में फुजीफिल्म की एंट्री; सिक्स-ए2 मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स लॉन्च

September 28, 2023

भारत में ऑफिस प्रिंटर बिजनेस में फुजीफिल्म की एंट्री; सिक्स-ए2 मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स लॉन्च

नई दिल्ली: बिजनेस सॉल्युशन के क्षेत्र में अग्रणी इनोवेटर, फुजीफिल्म इंडिया ने भारत में पहली बार, ए3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स ‘एपियोस सीरीज*1’ पेश करने की घोषणा की है। इन प्रिंटर्स को फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन कॉरपोरेशन ने तैयार किया है। इनकी बिक्री*2 27 सितंबर, 2023 से शुरू होगी।

फुजीफिल्म इंडिया ए3 कलर मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स और एपियोस C3060 / C2560 / C2060 और ए3 मोनोक्रोम मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स एपियोस 3560 / 3060 /2560 की बिक्री करेगी। इन्हें पेश करने का उद्देश्य ऑफिस वर्क के क्षेत्र में बढ़ती मांग पूरा करने के अलावा, उत्पादकता और विश्वसनीयता के मामले में हमेशा की तरह खरा उतरना भी है। इन प्रिंटर्स से न सिर्फ बेमिसाल उपयोगिता हासिल होगी, बल्कि ज्यादा सुरक्षा और तेज एवं आसान संचालन भी सुनिश्चित होगा। इससे भारत में यूजर्स की सफलता में मदद मिलेगी।

सिंगल-पास ड्युप्लेक्स डॉक्युमेंट फीडर, सर्चेबल ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) और एनएफसी (शॉर्ट रेंज वायरलेस तकनीक के रूप में नियर फील्ड कम्युनिकेशन) प्रिंटिंग जैसे मानक गुणों वाले इन प्रिंटर्स को पेश करने का लक्ष्य सभी प्रकार के उद्योगों में कार्यालयों की क्षमता में वृद्धि करना है, जिनमें एंटरप्राइजेस, कॉरपोरेट, एसएमई से लेकर सरकारी क्षेत्र तक के कार्यालय शामिल हैं। फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के प्रेजिडेंट मसात्सुगु नैटो का कहना है,

“भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और सभी उद्योगों के लिए इसकी आकर्षक जगह के साथ, हम फुजीफिल्म इंडिया के माध्यम से इस बाजार में प्रवेश करते हुए उत्साहित हैं। हमारी कई बरसों की विशेषज्ञता से भारत में सभी प्रकार के बिजनेस में डिजिटल रूपांतरण में मदद मिलेगी। हम वास्तव में प्रत्येक बिजनेस की चुनौतियों को समझते है। चाहे ये उत्पादकता से जुड़ी हों या डाटा की सुरक्षा और बिजनेस संचालन से। हमारे मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स को केवल इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार नहीं किया गया है, बल्कि इनसे आपसी सहयोग, बिजनेस की निरंतरता और अधिक क्षमता में भी मदद मिलती है। ग्राहकों की जरूरतों को समझना और उनके लिए सही हल तैयार करना हमारा उद्देश्य है।”

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें