मुंबई: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद एमएससीआई अपडेट को लेकर दोनों दिग्गज कंपनियों में करीब छह प्रतिशत की भारी गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की अन्य अठारह कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 694.96 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत का गोता लगाकर 61054.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 186.80 अंक यानी 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 18069 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.50 प्रतिशत टूटकर 25,851.86 अंक और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत गिरकर 29,283.87 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3641 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2040 में गिरावट जबकि 1474 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 30 कंपनियों में बिकवाली जबकि 19 में लिवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले
