Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kia Concept EV9 और नए KA4 के साथ भविष्य की गाडि़यों का प्रदर्शन

January 11, 2023

Kia Concept EV9 और नए KA4 के साथ भविष्य की गाडि़यों का प्रदर्शन

नई दिल्ली: यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ऑटो एक्सपो में आज भविष्य के वाहनों की एक झलक दिखाई, जहां मोबिलिटी अधिक सस्‍टनेबल, इनोवेटिव और कनेक्टेड है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट- किआ कॉन्सेप्ट इवी 9 को पेश किया, जो सस्‍टनेबल मोबिलिटी समाधान प्रदाता बनने के इसके विजन को दर्शाता है। कंपनी ने एक अभिनव भविष्य को आकार देते हुए कि के ए4 लक्ज़री आरवी को प्रदर्शित की, जो आधुनिक डिजाइन, वर्ल्‍ड क्‍लास सेफ्टी, इनोवेशन और एडवांस्‍ड ड्राइव डायनेमिक्स की क्षमताओं की पेशकश करता है।

कंपनी ने ईवी संबंधी शोध और विकास, विनिर्माण और इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास के लिए भारत में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, ताई-जिन पार्क ने कहा, “किआ एक गतिशील ब्रांड रहा है, जो ऑटोमोटिव इंडस्‍ट्री के स्थापित मानदंडों को चुनौती देने से कभी पीछे नहीं हटता है। हम जिन पर्यावरणीय चिंताओं का सामना कर रहे हैं, उनका मुकाबला करने के लिए आज की दुनिया एक दृष्टिकोण की तलाश में है। मुझे खुशी है कि हम अपने विशिष्ट सस्‍टनेबिलिटी मोबिलिटी समाधानों को प्रदर्शित करने में सक्षम हैं, जो एक हरित और स्वच्छ भविष्य में योगदान करने के हमारे दृष्टिकोण के साथ नए-पुराने उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करते हैं और इस प्रकार एक प्रेरणादायक कल की दृष्टि को परिभाषित करते हैं।’

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अलर्ट, गुरुग्राम से युवाओं के जाने की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें