Site icon Dainik Savera Times

सरकार समर्थित अत्यधिक विनिर्माण क्षमता के प्रभाव को रोकने पर जी-20 मंत्रियों ने की चर्चा : Piyush Goyal

नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जी20 देशों के व्यापार मंत्रियों ने इस बात पर चर्चा की है कि कुछ क्षेत्रों में सरकारी समर्थन से तैयार की गई भारी उत्पादन क्षमताएं भारत, अमरीका और यूरोप जैसे निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं का पालन करने वाले देशों के विनिर्माण को नुक्सान न पहुंचाएं।

गोयल ने बताया कि सदस्यों ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के कई घटकों के भविष्य पर भी चर्चा की, जो इस समय गंभीर दबाव में है।

गोयल ने किफायती बुनियादी ढांचे, सस्ती ऊर्जा, युवा प्रतिभाओं के बड़े समूह और 2047 तक कर-मुक्त लाभों का हवाला देते कहा कि डाटा सैंटर स्थापित करने के लिए भारत सबसे पसंदीदा स्थान है। मंत्री ने कहा कि भारत को डाटा सैंटरों में निवेश के लिए लगभग 200 अरब डॉलर की प्रतिबद्धताएं मिली हैं।

Exit mobile version