Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gas Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने से पहले जरूर देखें ये कोड, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

November 21, 2026

Gas Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने से पहले जरूर देखें ये कोड, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Gas Cylinder Safety Tips: आज के समय में लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। सुबह की चाय से लेकर रात का खाना बनाने तक गैस की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी अपने घर में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर पर लिखी तारीख चेक की है? बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते। जबकि सिलेंडर की समय पर जांच होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे इसकी जांच कैसे कर सकते हैं।

कैसे चेक करें गैस सिलेंडर की डेट?

बता दें कि गैस सिलेंडर के ऊपर एक लोहे की पट्टी लगी होती है। इस पर A-28, B-29, C-26 या D-27 जैसे कोड लिखे होते हैं। इन कोड की मदद से सिलेंडर की अगली जांच का समय पता चलता है।

इनमें लिखे अक्षरों का मतलब इस तरह है:

– A: जनवरी से मार्च
– B: अप्रैल से जून
– C: जुलाई से सितंबर
– D: अक्टूबर से दिसंबर

उदाहरण के लिए, अगर सिलेंडर पर D-27 लिखा है, तो इसका मतलब है कि उसकी जांच अक्टूबर से दिसंबर 2027 के बीच होनी है।

खराब सिलेंडर से हो सकता है बड़ा हादसा

अगर गैस सिलेंडर पुराना या खराब हो जाए, तो उसमें गैस लीक होने का खतरा रहता है। कई बार सिलेंडर के वाल्व में खराबी या जंग लगने की वजह से भी परेशानी हो सकती है। इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

गैस सिलेंडर लेते समय रखें ध्यान

जब भी आपके घर गैस सिलेंडर आए, तो उसकी ऊपर लगी पट्टी पर लिखा कोड जरूर देखें। अगर जांच का समय निकल चुका है या सिलेंडर में कोई खराबी दिखाई देती है, तो उसका इस्तेमाल न करें। तुरंत अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें।

गैस इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

– गैस सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें।
– गैस की बदबू आने पर तुरंत सावधान हो जाएं।
– गैस लीक होने पर बिजली का स्विच न दबाएं और आग न जलाएं।
– दरवाजे और खिड़कियां खोल दें।
– गैस एजेंसी या इमरजेंसी सेवा को सूचना दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें