Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बम की तरह फट जाएगा बाथरूम में लगा गीजर… कभी ना करें ये भूल

October 21, 2023

बम की तरह फट जाएगा बाथरूम में लगा गीजर… कभी ना करें ये भूल

 

नई दिल्ली: सर्दियां आते ही घरों में गर्म पानी के लिए गीजर-हीटर का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। लगभग सभी घरों में इसका इस्तेमाल आम सा हो गया है। इन चीज़ों के फायदों के साथ साथ नुकसान भी है। जनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि ये कितना खतरनाक हो सकता है। वाटर हीटर एक ऐसा डिवाइस है जो हाई टेम्परेचर, वाटर और इलेक्ट्रिसिटी के साथ एक साथ डील करता है। अगर इसे सही तरह से इस्तेमाल न किया जाए ये फट भी सकता है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स बताने जा रहे हैं:

# टेम्परेचर सेटिंग को करें मॉनिटर: वैसे हॉट शावर सभी को पसंद आता है, लेकिन, फिर भी टेम्परेचर को कभी भी 45-50 डिग्री से ज्यादा पर सेट नहीं करना चाहिए। इसलिए इसे आप लगातार मॉनिटर करें. क्योंकि, अगर कोई दूसरा इसे चेंज भी कर दे तो आप इसे सही कर सकें।

# वेंटिलेशन का रखें ध्यान: अगर आप बाथरूम में गैस वाटर हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि ये अच्छे वेंटिलेशन वाली जगह पर ही इंस्टॉल ही किया गया हो। ठीक वेंटिलेशन इसलिए जरूरी है क्योंकि अनवांटेड गैस लीकेज से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। अगर आप इलेक्ट्रिक वाटर हीटर इस्तेमाल कर रहे हों तब भी वेंट्स को चेक जरूर करते रहें। इसकी इंस्टॉलेशन केवल किसी प्रोफेशनल से ही कराएं।

# किसी जलने वाली चीज को गीजर के पास न रखें: कभी भी किसी जल्दी आग पकड़ लेने वाली चीज जैसे- पेट्रोल, डीजल, लाइटर या माचिस को गीजर के पास नहीं रखना चाहिए. क्योंकि, इससे हादसा हो सकता है. खासतौर पर अगर आप गैस गीजर इस्तेमाल कर रहे हों और भी सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें