Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ghatkopar Holding गिरने की घटना: तेल नियामक ने सभी पेट्रोल पंपों पर जोखिम आकलन का दिया आदेश 

December 8, 2024

Ghatkopar Holding गिरने की घटना: तेल नियामक ने सभी पेट्रोल पंपों पर जोखिम आकलन का दिया आदेश 
नई दिल्ली : तेल नियामक ने ईंधन खुदरा विक्रेताओं को देश के सभी पेट्रोल पंपों का व्यापक जोखिम आकलन करने का आदेश दिया है। इसमें खासतौर से परिसर में स्थित ऐसे होल्डिंग की पहचान करने को कहा गया है, जो सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की यह कार्रवाई 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर एक विशाल होíडंग गिरने की घटना के बाद की। इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हुए थे। पीएनजीआरबी ने छह दिसंबर को जारी आदेश में कहा कि उसने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक पेट्रोल पंप पर अचानक धूल और बारिश के बाद होíडंग गिरने की घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की थी।
बोर्ड ने कहा कि अंतिम जांच रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों के आधार पर सभी ईंधन खुदरा विक्रेताओं और हितधारकों को एक महीने के भीतर समीक्षा करनी होगी और एक योजना तैयार करनी होगी। पीएनजीआरबी की नोटिस के अनुसार खुदरा विक्रेताओं से कहा गया है कि वे एक गहन जोखिम मूल्यांकन करें, जिसमें खुदरा दुकानों के भीतर या आस-पास ऐसे होíडंग, बिलबोर्ड, संरचना, इमारत आदि की पहचान की जाएगी, जो सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें