Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्तीय प्रणाली में संचालन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: RBI गवर्नर

June 28, 2024

वित्तीय प्रणाली में संचालन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: RBI गवर्नर

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्तीय प्रणाली के सभी हितधारकों से कहा कि वे संचालन व्यवस्था को ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ दें। केंद्रीय बैंक की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) की प्रस्तावना में दास ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत वृहद आíथक बुनियादी ढांचे के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती दिखा रही है। दास ने कहा कि आरबीआई के दबाव परीक्षणों से पता चलता है कि गंभीर दबाव की स्थिति में भी बैंकों और गैर-बैंकों के ‘बफर’ न्यूनतम विनियामक पूंजी स्तर से ऊपर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरबीआई साइबर खतरों, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक चुनौतियों से उत्पन्न होने वाले खतरों के प्रति सतर्क है। दास ने सभी पक्षों से संचालन व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें