Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Glenmark को जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए USFDA से मिली मंजूरी 

August 17, 2023

Glenmark को जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए USFDA से मिली मंजूरी 
नई दिल्ली: ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। इसका इस्तेमाल मध्यम से गंभीर ऐटोपिक डरमैटिटिस के उपचार के लिए किया जाता है।
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, प्रोटोपिक ऑइंटमेंट के सामान्य संस्करण, लियो फार्मा एएस के 0.03 प्रतिशत के लिए मंजूरी दी है। ग्लेनमार्क का टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स इंक (अमेरिका) द्वारा अमेरिका में वितरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें