नई दिल्ली: ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने बुधवार को यूरोप तथा दक्षिण अफ्रीका के लिए मुंहासे के उपचार के मरहम विनलेवी के लिए कॉस्मो फार्मास्यूटिकल्स एनवी के साथ वितरण तथा लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।
ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी की शाखा ग्लेनमार्क स्पेशलिटी एसए और कॉस्मो फार्मास्यूटिकल्स एनवी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सलदान्हा ने कहा, ‘‘ विनलेवी हमारे यूरोपीय त्वचाविज्ञान खंड के लिए एकदम सही संयोजन है।
हम रोगियों के लिए इस नए विकल्प को उपलब्ध कराने तथा मुंहासे के इलाज में वर्तमान चिकित्सकीय आवश्यकता को पूरा करने के लिए त्वचाविज्ञान में अपने आधी सदी के लंबे अनुभव का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।
ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

